ब्रेकिंग न्यूज़
A revolver held by two anonymous hands is fired on a black background.

भूमि विवाद बना खूनी, भाई ने भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गदरपुर/उधम सिंह नगर। भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहा झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया।

ग्राम बकानिया में रविवार रात एक भाई ने दूसरे पर गोली चला दी, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सरवेश्वर और सर्वजीत के बीच काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इसी दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें सरवेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय पाठक और चौकी प्रभारी विजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर और क्षेत्राधिकारी विभव सैनी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 20 सितंबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.