ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा के लोगों ने  बुधपार्क में किया धरना प्रदर्शन 

हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के विभिन्न दूरस्थ इलाकों में संचार का एकमात्र माध्यम बीएसएनल राम भरोसे है यहां मोबाइल तो हर घर में है लेकिन लोगों को अक्सर नेटवर्क तलाशने पढ़ते हैं।

लिहाजा बदहाल संचार व्यवस्था के खिलाफ पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने हल्द्वानी के बुधपार्क में जाकर धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान हरीश पनेरु ने बताया कि भीमताल विधानसभा में मोबाइल टावर लगे हुए 2 साल हो गए हैं लेकिन उनमें आज तक नेटवर्क व्यवस्था या टावरों के संचालन को नहीं किया गया है।

इसका खामियाजा आम गरीब लोगों को मिल रहा है। संचार के इस युग में जहां प्राइवेट कंपनियां गरीबों को लूट रही है तो वहीं एकमात्र सरकारी संचार व्यवस्था चलाने वाले बीएसएनएल की हालत बहुत खराब है।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जल्द से जल्द भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएसएनल मोबाइल टावरों को अपग्रेड करते हुए संचालित किए जाने की मांग की है।पहाड़ों में बीएसएनल राम भरोसे, ग्रामीणों ने बीएसएनएल की सेवा सुचारु करने की मांग

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, खाद्य पदार्थों की सघन जांच के निर्देश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.