उत्तराखंड में 10 आईपीएस अधिकारी सहित 25 IAS-PCS अधिकारियों का तबादला,रिधिमअग्रवाल बनी डीआईजी कुमाऊं

देहरादून। शासन ने 13 आईएएस और पांच आईपीएस अफसरों समेत 26 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। सोमवार देर रात इस संबंध में आदेश किए गए।

आदेश के अनुसार,आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव धर्मस्व एवं संस्कृति के साथ भाषा और सोनिका को पुराने दायित्वों के साथ अपर सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई है।

विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन वापस लिया गया है। रीना जोशी को सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आनंद श्रीवास्तव से स्वास्थ्य विभाग और सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का प्रभार वापस लेकर अपर सचिव कृषि व कृषक कल्याण, मनुज गोयल से ग्राम्य विकास, कृषि व कृषक कल्याण वापस लेकर उन्हें अपर सचिव सैनिक कल्याण एवं उच्च शिक्षा बनाया गया है।

हिमांशु खुराना को अपर सचिव वित्त और अभिषेक रुहेला को पुराने विभागों के साथ अपर सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन भी जिम्मेदारी दी गई। नितिका खंडेलवाल से ग्राम्य विकास एवं निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें अपर सचिव सूचना, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी के साथ ही प्रबंध निदेशक हिल्ट्रान बनाया गया है। अनुराधा पाल को पुराने विभागों के साथ एपीडी, आईएलएसपी तथा परियोजना निदेशक यूजीवीएसआरईएपी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
धामी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार देर रात पांच आईपीएस और पांच पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। रिद्धिम अग्रवाल से विशेष सचिव गृह की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें आईजी कुमाऊं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईजी कुमाऊं रहे योगेंद्र सिंह रावत अब मुख्यालय में कार्मिक का प्रभार संभालेंगे।

सचिव गृह शैलेश बगौली की ओर से देर रात किए गए तबादला आदेश के अनुसार निदेशक यातायात अरुण मोहन जोशी को एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी रिद्धिम देख रही थीं। आईजी कार्मिक रहे अन्नत शंकर ताकवाले अब ट्रेनिंग का कार्यभार संभालेंगे।

आईजी एनएस नपल्च्याल सीआईडी से हटाकर निदेशक यातायात का कार्यभार सौंपा गया है। सुरजीत सिंह पंवार अब पीएसी के स्थान पर एटीसी हरिद्वार में एएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एएसपी जगदीश चंद अब एएसपी नैनीताल होंगे। वहीं लोकजीत सिंह को देहरादून एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी गई है। यह प्रभार अभी तक वायरलेस सेवा के मुकेश ठाकुर के पास था। जबकि उप सेनानायक एसडीआरएफ स्वप्न किशोर सिंह को अब एसटीएफ देहरादून बनाया गया है।

गौरव कुमार से अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी वापस लिया गया है। उन्हें निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। वरुण चौधरी को नगर आयुक्त हरिद्वार के पद से हटाकर अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग और नंदन कुमार से सीडीओ चमोली की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें नगर आयुक्त हरिद्वार बनाया गया है।

पीसीएस निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके अलावा सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को पुराने विभागों के साथ अपर सचिव सामान्य प्रशासन प्रोटोकाल और श्याम सिंह अपर सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की नई जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

राज्य सिविल सेवा (पीसीएस) के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों (एसडीएमद्ध) के जनपद प्रशिक्षण संबंधी सात फरवरी के आदेश में शासन ने परिवर्तन किया है। सोमवार को कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार, आशीष जोशी को नैनीताल से पिथौरागढ़, वैभव कंडवाल को पिथौरागढ़ से उत्तरकाशी, पंकज भट्ट को टिहरी से चमोली, अनिल रावत को देहरादून से बागेश्वर, अल्केश नौडियाल को हरिद्वार से चंपावत, याक्षी अरोड़ा को अल्मोड़ा से रुद्रप्रयाग, कृष्णा त्रिपाठी को पौड़ी से रुद्रप्रयाग, सौम्या गर्ब्याल को ऊधमसिंह नगर से टिहरी भेजा गया है। अंकित राज चमोली में ही प्रशिक्षु पीसीएस रहेंगे।

देखे लिस्ट 

उत्तराखंड मे IPS,  IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, इन्हें बनाया गया डीआईजी कुमाऊं, देखे लिस्ट

उत्तराखंड मे IPS,  IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, इन्हें बनाया गया डीआईजी कुमाऊं, देखे लिस्ट उत्तराखंड मे IPS,  IAS-PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, इन्हें बनाया गया डीआईजी कुमाऊं, देखे लिस्ट

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में 30 अक्टूबर से सजेगा 17वां जोहार महोत्सव, लोकगीतों, लोकनृत्य और पहाड़ी व्यंजनों से महकेगा एमबी इंटर कॉलेज मैदान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.