ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल: देवभूमि उत्तराखंड अपनी अद्भुत छटा के साथ ही अपने खान पान के लिए भी जानी जाती है।

यहां कई तरह के फल फूल उगते हैं और यहां के स्थानीय लोगों द्वारा इन फलों से कई तरह के हर्बल प्रोडक्ट तैयार किए जाते हैं।

आपको नैनीताल की एक ऐसी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पहाड़ी उत्पादों को पूरे देश में पहुंचाया है. हम बात कर रहे हैं फ्रूटेज की. सरोवर नगरी नैनीताल के मल्लीताल फ्लैट्स के किनारे फ्रूटेज का शो रूम स्थित है।

यहां आपको पहाड़ी फलों से बने कई तरह के हर्बल उत्पाद मिल जाएंगे. इनमें प्रमुख रूप से बुरांश का जूस, बुरांश का स्क्वैश, खुमानी का जूस, लीची का जूस, आंवले का जूस, सेब की चटनी, आड़ू की चटनी, खुमानी की चटनी, बांस का अचार, आम का अचार समेत कई पहाड़ी फलों से बने उत्पाद शामिल है।

खास बात ये है कि इन उत्पादों की डिमांड उत्तराखंड समेत पूरे देश में है।

नैनीताल स्थित फ्रूटेज के दुकानदार रोहित तिवारी ने बताया कि उनके यहां आपको ऑर्गेनिक उत्पाद मिल जाएंगे. फ्रुटेज उत्तराखंड के बुरांश के लिए जाना जाता है।

यहां आपको बुरांश का जूस स्क्वैश, शुगर और बिना शुगर वाला भी मिल जाएगा. साथ ही लीची, प्लम, खुमानी, आंवला, का स्क्वैश भी यहां मिल जाएगा. इसके साथ ही दो प्रकार की चटनी, चार प्रकार का जैम भी यहां उपलब्ध है।

पहाड़ों से लाए जाते हैं फल

रोहित बताते हैं कि उनकी कंपनी का निकटवर्ती भवाली के फरसौली गांव में प्लांट लगा हुआ है. जहां आसपास के गांवों मुक्तेश्वर, कौसानी, बागेश्वर, रामगढ़ से फल फूल लाकर विभिन्न ऑर्गेनिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि इन उत्पादों की मांग उत्तराखंड समेत दिल्ली, मुंबई तक है. नैनीताल में आप मल्लीताल फ्लैट्स के समीप स्थित फ्रूटेज़ से इन उत्पादों को खरीद सकते हैं।

आप उनकी वेबसाइट fruitage.live के माध्यम से उनके उत्पादों को खरीद सकते हैं. उन्होंने बताया कि बुरांश के स्क्वैश की कीमत 150 रुपए से शुरू है।  शुगर फ्री बुरांश का स्क्वैश आपको मात्र 140 रुपए में मिल जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : न्यूनतम ₹15,000 मासिक स्टाइपेंड की मांग को लेकर पैरामेडिकल छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन जारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.