ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जब हल्द्वानी से डीडीहाट जा रही एक बस भीमताल के पास खूपी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान सुनील कुमार उर्फ सोनू (30 वर्ष), निवासी डीडीहाट के रूप में हुई है। बस कुमाऊं मोटर्स यूनियन की बताई जा रही है, जिसमें कुल 17 यात्री सवार थे।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में से सात को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायलों को भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार बताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडेय अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल के प्राचार्य गोविंद तितीयाल भी मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर AHTU नैनीताल की स्पा सेंटरों में सघन चेकिंग, 6 स्पा सेंटरों पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.