ब्रेकिंग न्यूज़

बुधवार रात और बृहस्पतिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

खटीमा में कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की जान गई

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने छह परिवारों की खुशियां छीन लीं। विभिन्न दुर्घटनाओं में कुल छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

खटीमा के जगबुढ़ा पुल के पास बुधवार रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार नमन मौर्या (27) और नावेद खान (29) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों नेपाल से लौट रहे थे। नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि नावेद की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी और उसकी आठ माह की बेटी है।

रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे स्थित सब्जी मंडी के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की लोहे की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में शिवनगर निवासी 16 वर्षीय सचिन राठौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

सुल्तानपुर पट्टी में जीआईसी के पास चाय के खोखे पर खड़े संभल के शाहबाद निवासी राजवीर सिंह (29) को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी तुषार घायल हो गया।

काशीपुर के पैगा पुलिस चौकी के पास ड्यूटी पर जा रहे अमित कुमार (24) को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई।

वहीं जसपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सुरजीनगर निवासी कपिल कुमार (32) की मौत हो गई। वह अपनी मां को दवाई दिलाने के लिए जसपुर जा रहा था।

लगातार हो रहे सड़क हादसों से जिले में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.