देर शाम ग्रामीणों के बीच पहुंचे राम सिंह कैड़ा, अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

ओखलकांडा। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देर शाम ताबड़तोड़ ग्रामीण दौरा कर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत सुरंग, साला, देवलीधार, पोखरी और नौगुनिया गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं और स्थानीय जरूरतों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उनके समक्ष सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, संपर्क मार्ग सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। मंत्री ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका हरसंभव समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित निदान करना है।

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करें और जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराने का प्रयास करें।

मंत्री ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।

देर शाम तक चले इस ग्रामीण दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना। ग्रामीणों ने भी मंत्री के गांव तक पहुंचने और सीधे उनकी समस्याएं सुनने पर आभार व्यक्त किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ में उमड़ा युवाओं का हुजूम, देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.