ब्रेकिंग न्यूज़

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के दिए निर्देश

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के मटेला, कौड़ार, पस्या, नाई, भीड़ापानी, कचलाकोट, सुनकोट, गुरना और भेटी समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। भीड़ापानी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना।

उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं और पाइपलाइन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत कर यातायात सुचारु बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आम जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : धामी सरकार की योजना से बदली प्रशांत की राह, पर्यटन स्वरोजगार से बने आत्मनिर्भर
error: Content is protected !!