ब्रेकिंग न्यूज़
कालाढूंगी में तहसील प्रशासन की CSC सेंटरों पर छापेमारीभीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्पआउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनीनंदा महोत्सव में आस्था का अद्भुत संगम: नैनीताल में पंच आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मां नंदा के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, वीडियो…अंतर-महाविद्यालयी क्रॉस कंट्री में एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, पुरुष टीम बनी चैंपियन तो महिला टीम ने हासिल किया उपविजेता स्थान

उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों—शीतला, हरतोला, नथुवाखान, चाफी, अलचोना और ताड़ा—का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

मंत्री कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि चाफी से अलचोना-ताड़ा मोटर मार्ग की खराब स्थिति को सुधारने के लिए डामरीकरण का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है और जल्द ही इसके लिए धनराशि स्वीकृत होने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचकर विकास कार्यों को गति दे रही है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में कार्य जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : ग्रामीण विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की पहल, बैंक ऑफ बड़ौदा ने स्कूल को दिए स्मार्ट बोर्ड और कंप्यूटर सिस्टम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.