रानीखेत। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में 4 जुलाई 2024 को “कहानी कथन ” के तहत “क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य वक्ता हिमांशु जोशी श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामनगर के प्राचार्य और आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में “क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” कार्यशाला का किया गया आयोजन

इस अवसर पर शिक्षकों को कहानी कहने की कला और इसके शैक्षिक महत्व पर गहन जानकारी प्रदान की गई।
प्राचार्य कमलेश जोशी ने शिक्षकों को कहानी कथन के विभिन्न पहलुओं और इसे कक्षा में प्रभावी ढंग से उपयोग करने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में “क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” कार्यशाला का किया गया आयोजन

हिमांशु जोशी ने अपनी विशेषज्ञता से शिक्षकों को प्रेरित किया और उन्हें विभिन्न कहानियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने की विधियों पर प्रशिक्षण दिया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता में वृद्धि करना और उन्हें कहानी कहने के माध्यम से शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करना था।आर्मी पब्लिक स्कूल रानीखेत में “क्षमता संवर्धन कार्यक्रम” कार्यशाला का किया गया आयोजन

उपस्थित शिक्षकों ने इस कार्यक्रम की सराहना की और इसे अपने शिक्षण कौशल को निखारने में सहायक माना। इस कार्यशाला में अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए 49 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम जारी; प्रवेश बढ़कर 48,444 पहुंचे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.