ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेग बंद, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाशफर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने का मामला, अभ्यर्थी के पिता समेत एजुकेशन कंसल्टेंसी संचालक गिरफ्तारश्री नन्दा देवी महोत्सव की पंचारती में उमड़ा आस्था का सैलाब, कुलपति, आईजी और केएमवीएन एमडी ने की मां नंदा-सुनंदा की आरतीयूओयू ने बढ़ाई जुलाई 2026 सत्र की प्रवेश तिथि, अब इस तारीख तक कर सकेंगे ऑनलाइन दाखिलानैनीताल नंदा देवी महोत्सव में मुख्यमंत्री ने मां नयना देवी के किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

हल्द्वानी/कालाढूंगी। नैनीताल से घूमकर लौट रहे मुरादाबाद के पर्यटकों की कार ब्रेक फेल हो जाने के कारण लाल मिट्टी क्षेत्र के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 3 बच्चों सहित 9 लोग मामूली घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया जहां तीन बच्चों की स्थिति नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
मुरादाबाद निवासी सत्यवीर सिंह, जोगिंदर चौहान, पवन चौधरी, अंजू चौधरी, दीपू चौधरी, स्वामी और तीन बच्चे किट्टू (7) गोलू (5) और परी (8) सवार थे। सभी नैनीताल से घूमकर लौट रहे थे।

चालक के अनुसार लाल मिट्टी के पास कार के ब्रेक फेल हो गए जिस कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने सभी को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों बच्चों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु करवाया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : पदोन्नति के बाद टिहरी में नई जिम्मेदारी संभालेंगे अमित कुमार सैनी, नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.