उत्तराखंड में सड़क हादसे हमने का नाम नहीं ले रहे हैं जहां रविवार को पिथौरागढ़ में एक मैक्स गाड़ी के ऊपर पहाड़ी गिरने समाचार प्राप्त हुआ तो वहीं रविवार सायं  8:00 बजे  नैनीताल से हिसार वापस जारी बस नलिनी के पास  खाई में गिर गई।

देहरादून। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, कहीं यह पहाड़ों में ड्राइविंग की अनु भावहीनता तो नहीं।आज थाना मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउड एण्ड के पास एक कार खाई में गिर गयी है।

सूचना पर तत्काल थाना मसूरी से पुलिस बल मय आपदा उपकरण के घटनास्थल हेतु रवाना हुआ, साथ ही फायर सर्विस मसूरी को भी मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया।

मौके पर पहुचने पर पाया कि वाहन संख्या डीएल- 08- सीएएक्स- 4114 ईको स्पोर्ट्स हाथी पांव क्लाउड एण्ड रोड़ पर सड़क से लगभग 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ो पर खतरनाक ढंग से लटकी थी।

मसूरी पुलिस व फायर सर्विस मसूरी की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए मय आपदा उपकरणों की सहायता से वाहन के करीब पहुंचकर वाहन में फंसे कुल चार लोगों को, जिनमें से एक महिला एक पुरुष व दो बच्चों को निकालकर उपचार हेतु 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सिविल अस्पताल लण्ढौर मसूरी भिजवाया गया।

जहां पर डाँक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है।

नाम पता मृतक महिला :-*

1- रूचि जुनेजा पत्नी मनोज जुनेजा नि0- एच ब्लॉक एन 44 दिल्ली, उम्र 40 वर्ष ।

नाम पता घायल:-

1- मनोज जुनेजा पुत्र श्री देशराज नि0 एच ब्लॉक एन 44 दिल्ली उम्र 44 वर्ष ।

2- मृदुल पुत्र मनोज जुनेजा नि0 उपरोक्त उम्र: 16 वर्ष

3- ईशान पुत्र मनोज नि0 उपरोक्त उम्र: 12 वर्ष ।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी-रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 10 प्रतिष्ठानों की जांच
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.