नैनीताल के खूपी गांव से लगे नाले में गुलदार पानी पीते हुए वीडियो वायरल हुआ 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। खुपी गांव से लगे नाले में गुलदार का पानी पीते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। दिन के समय गुलदार की चहल कदमी से ग्रामीण डरे हुए है।

   नैनीताल से 8 किलोमीटर दूर खुपी गांव से एक गुलदार का पानी पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दिन के समय का है जब चीड़ के जंगल से एक गुलदार गांव के पास नाले में पानी पीने पहुँचता है।

गुलदार पत्थरो और बजरी के बीच से नाले तक पहुँचा और लगभग 30 सेकंड तक पानी पीने के बाद आगे की तरफ बढ़ गया। ये पूरा नजारा एक ग्रामीण ने जूम कर अपने कैमरे में कैद कर लिया।

जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि दिन दहाड़े गुलदार का ऐसे चहल कदमी करने से ग्रामीण में डरे बना हुए है।

रात को भी तेंदुए शिकार के लिए आबादी की तरफ चहल कदमी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP नैनीताल सख्त, लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.