कोर्ट मैरिज करने से नाराज युवती की बहनों ने जीजा का अपहरण करवाने के बाद बुरी तरह पिटवाया

देहरादून। कोर्ट मैरिज करने से नाराज युवती की बहनों ने अपने परिचितों के साथ मिलकर जीजा का अपहरण करवाने के बाद उसे गोदाम पर ले जाकर बुरी तरह पिटवाया।

जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो बहनों और अन्य के खिलाफ मारपीट, अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, रुचि कुकरेती पत्नी योगेश कुकरेती निवासी कठैत बिल्डिंग कृपाल आश्राम शिव मंदिर के पास सिडकुल ने शिकायत दी। बताया कि उसने योगेश से कोर्ट मैरिज की है।

शनिवार को उसके पति के पास कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट से फोन आया और लोटस कंपनी आने के लिए कहा। कंपनी जाने के बाद जब बाहर आया तो उसकी बहनें कोमल, रचना और इनके साथ अज्ञात दो-तीन लोगों ने योगेश को रोक लिया। पहले यहां उसे पीटा और फिर अपहरण कर सलेमपुर लेकर चले गए।
आरोप है कि एक गोदाम में ले जाने के बाद उसे बुरी तरह पीटा, जिससे उसे काफी चोटें आईं। जब इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंची और किसी तरह छुड़ाकर पति को लेकर आई।

तब उसकी बहनें और अन्य व्यक्तियों ने जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रामनगर में नवविवाहिता की निर्मम हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.