युवती का अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने युवक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा। सोमेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का अश्लील वीडियो वायरल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के अनुसार पीड़िता ने दी तहरीर में कहा कि उसकी दो साल पहले क्षेत्र के ही हरीश नयाल के साथ दोस्ती हुई।

एक सितंबर 2025 को वह नौकरी करने रुद्रपुर चलाया गया। दो दिन बाद हमारी बात कभी मैसेंजर तो कभी व्हाट्सएप से होती रही।
तीन सितंबर की रात हरीश ने उसे अपना अश्लील वीडियो बनाकर भेजने के लिए कहा। उसकी बातों में आकर उसने उसे वीडियो बनाकर भेज दिया। इसके बाद दोनों की कई दिनों तक बात होती रही।
14 सितंबर को हरीश नयाल का फोन आया और उसने बताया कि तुम्हारी न्यूड फोटो गांव में वायरल हो रही है। जब उससे पूछा तो उसने बताया कि उसे कोई जानकारी नहीं है।

17 सितंबर को गांव वालों के माध्यम से पता चला कि मेरे न्यूड फोटो, वीडियो वायरल हो रही है। युवती का कहना है कि हरीश नयाल ने ही उसकी वीडियो वायरल की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं में मानव तस्करी पर बड़ा प्रहार, छह राज्यों की पुलिस ने बनाई साझा रणनीति
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.