ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने एक 45 वर्षीय टेलर के खिलाफ अपहरण की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार अमरावती कॉलोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी 26 फरवरी को स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बताया गया कि छात्रा स्कूल के बाद घर के पास ही एक टेलर से सिलाई सीखने जाती थी। परिजनों को पीलीभीत निवासी रहमत नामक व्यक्ति पर शक है। पुलिस जांच में भी सामने आया है कि युवती उसी के साथ गई है।

मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि युवती की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 19 वर्ष है, हालांकि उसकी सही उम्र की पुष्टि के लिए स्कूल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

इस संबंध में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि युवती बालिग है, इसलिए उसे बरामद करने के बाद पहले पूछताछ की जाएगी। यदि वह अपनी मर्जी से गई होने की बात कहती है तो आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुंबई में पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को मिला राजभाषा गौरव पुरस्कार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.