ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस महकमा एक्शन मोड में नजर आ रहा है।

हल्द्वानी के एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि यह घटना करीब दो दिन पुरानी है, जब किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि, जिस तरह से कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है, उसे गंभीरता से लिया गया है।

एसपी सिटी ने उत्तराखंड पुलिस के तहत बनभूलपुरा थाने को सख्त निर्देश दिए हैं कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को हर हाल में बनाए रखा जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान में

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.