ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। नैनीताल जनपद भीमताल ब्लॉक के पिनरों गाँव की चोटी में स्थित विश्व विख्यात छोटा कैलाश धाम में धूमधाम से शिवरात्रि का महा पर्व मनाया जा रहा है।

छोटे कैलाश धाम में शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी लाइनों में खड़े होकर भक्त अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

शिवरात्रि को लेकर मंदिर को भव्य रूप से फूलों और लाइटों की माला से सजाया गया है, छोटा कैलाश में दूर दूर से भक्त भोले बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें कि भीमताल ब्लॉक में स्थित इस पवित्र धाम छोटा कैलाश (Chota Kailash) को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान शिव और माता पार्वती ने अपनी कैलाश यात्रा के दौरान विश्राम किया था।

इस स्थान पर भगवान शिव ने धूनी रमाई थी. तभी से इस स्थान पर अखंड धूनी जलाई जा रही है।

मान्यता है कि यहां स्थित शिवलिंग की पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती और यही कारण है की आज शिवरात्रि के इस पावन अवसर पर दूर दूर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आउटसोर्स और ठेका कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.