ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला, कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा बना हुआ है और कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।

गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर वर्षा हुई, जबकि राजधानी देहरादून में सुबह हल्की बौछारों के बाद देर रात गर्जन के साथ तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

राज्य के अन्य जिलों में भी गर्जन, बिजली चमकने, तेज बारिश तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.