ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा के बड़े कार्यक्रम से पहले कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, संविधान लेकर सड़क पर उतरीं राधा आर्य; पुलिस हिरासत के बाद बढ़ा सियासी तनावहल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। दोपहर के समय अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कई जिलों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है।

मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिलों में ओलावृष्टि और तेज अंधड़ का पूर्वानुमान है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पिथौरागढ़ के सीमांत इलाकों में फिर बदला मौसम

पिथौरागढ़ जनपद के सीमांत क्षेत्रों में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। मंगलवार सुबह से हिमालय की ऊंची चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है।

नंदा देवी समेत कई चोटियां बर्फ से ढकीं

सुबह से ही नंदा देवी, नंदाकोट, हरदेवल, त्रिशूल, पंचाचूली, राजरम्भा सहित अन्य ऊंची हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी जारी है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

खराब मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।

जिलेभर में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाई

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.