ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी में भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधितहल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के बीच युवक के पास मिला तमंचा, मचा हड़कंपहल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, सीएम धामी बोले—राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में आएगी नई ऊर्जाकुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षहल्द्वानी में आज से भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के संबोधन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह; तीसरी बार सरकार बनाने का दावा

बर्फ से ढका सच, जिसने सबको रुला दिया, मौत के बाद भी मालिक का साथ नहीं छोड़ा वफादार पिट बुल ने

हिमाचल प्रदेश। चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र से एक ऐसी मार्मिक घटना सामने आई है, जिसने इंसान और जानवर के रिश्ते पर एक बार फिर सोचने को मजबूर कर दिया है। जहां भीषण बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में इंसानों के लिए एक पल टिकना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं एक पिट बुल कुत्ता अपने मृत मालिक के शव के पास चार दिनों तक डटा रहा।

भरमाणी मंदिर के पास लापता हुए थे दो युवक

बताया जा रहा है कि भरमौर में भरमाणी मंदिर के आसपास वीडियो बनाते समय विकक्षित राणा और पीयूष नाम के दो युवा रिश्तेदार अचानक लापता हो गए थे। उसी दौरान मौसम ने करवट ली और इलाके में भारी बर्फबारी शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण दोनों युवक बर्फ में फंस गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

चार दिन बाद मिला शव, साथ बैठा था पालतू कुत्ता

चार दिन बाद जब मौसम कुछ सामान्य हुआ और बचाव दल स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा, तो जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को भावुक कर दिया।

पीयूष का शव बर्फ की कई परतों के नीचे दबा हुआ था, लेकिन ठीक उसके पास उसका पालतू पिट बुल बैठा हुआ था—जैसे अब भी अपने मालिक की रक्षा कर रहा हो।

भूखा-प्यासा रहा, लेकिन पहरा नहीं छोड़ा

चार दिनों तक उस बेजुबान ने न तो खाना खाया, न पानी पिया और न ही उस जगह से हिला। तेज बर्फीली हवाएं, गिरता तापमान और बर्फीले तूफान—सब कुछ झेलते हुए वह अपने मालिक के शरीर के पास बैठा रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुत्ता न सिर्फ ठंड से शव को ढकने की कोशिश करता रहा, बल्कि आसपास घूमने वाले जंगली जानवरों से भी उसकी हिफाजत करता रहा।

बचाव दल को देखकर हो गया आक्रामक

जब बचाव दल ने शव निकालने की कोशिश की, तो कुत्ता पहले आक्रामक हो गया। उसे लगा कि अजनबी उसके मालिक को नुकसान पहुंचाने आए हैं। काफी देर तक टीम ने उसे प्यार से समझाया, भरोसा दिलाया और शांत किया। इसके बाद ही वह धीरे-धीरे एक ओर हटा और बचाव कार्य संभव हो पाया।

वफादारी की मिसाल बन गई यह कहानी

इस घटना ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। यह सिर्फ एक हादसे की कहानी नहीं, बल्कि उस वफादारी की मिसाल है जो इंसानों में भी दुर्लभ होती जा रही है।

भरमौर की बर्फीली वादियों में लिखा गया यह किस्सा साबित करता है कि जानवरों का प्यार और साथ मौत की सरहदों को भी पार कर सकता है।

यह भी पढ़ें :  ज्योलीकोट-सरियाताल में दूषित पानी से दो मौतों पर विधायक सरिता आर्या सक्रिय, सीएम से मांगी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.