कालाढूंगी में हुआ विकसित भारत जी राम जी योजना का जनजागरण अभियान का जिला सम्मेलन।

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

कालाढूंगी। भाजपा द्वारा संपूर्ण भारत में VB G RAM G योजना के लिए जिले का जनजागरण अभियान का जिला नैनीताल का सम्मेलन कालाढूंगी के रुद्राक्ष बैकट हॉल में हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और अभियान के संयोजक स्वामी यतिश्वरानंद उपस्थित रहे।

स्वामी यतिश्वरानंद ने कहा कि VB G RAM G योजना भारत सरकार द्वारा लागू की गयी एक नई योजना है जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों को सीधा फायदा होगा।

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की खुली बैठक में योजनाओं की विस्तारपूर्वक चर्चा के बाद सभी को 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। 15 दिनों तक रोजगार ना मिलने की दशा में बेरोजगारी भत्ता सीधे खाते में दिया जाएगा।

वरिष्ठ नागरिक कल्याण मंत्री शांति मेहरा ने इस योजना के लाभ बताते हुए कहा कि इस योजना से हर गरीब और बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार मिलेगा और उसका मेहनत का पैसा सीधे उसके खाते में आने से उसको इसका सीधा लाभ मिलेगा और इस योजना का महत्वपूर्ण पक्ष ये है कि गाँव में जो भी योजना आएगी वो सभी गाँव के निवासियों के समक्ष रखी जाएगी जिससे कार्य में पारदर्शिता बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में युवक का अपहरण, बैंक के सामने बेरहमी से पीटा; बोलेरो सवार छह युवकों ने वारदात को दिया अंजाम
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.