ब्रेकिंग न्यूज़

बस हादसे के मृतकों को 10 लाख तो गंभीर रूप से घायलों को 3 लाख का मुआवजा। मृतकों की सूची जारी

भीमताल। बस हादसे के बाद प्रशाशन द्वारा मृतकों की सूची जारी करी है वहीं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल के ओखल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे।

इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

मृतकों की सूची:

  1. गंगा धामी (48 वर्ष), पत्नी खड़क सिंह, निवासी खेला धारचूला।
  2. खड़क सिंह (55 वर्ष), पुत्र जय सिंह, निवासी खेला धारचूला।
  3. सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (58 वर्ष), पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू, निवासी ग्राम टिमटिया, तेजम, पिथौरागढ़।
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में दो आत्महत्याओं से सनसनी : प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.