मुख्यमंत्री दो दिन से ग्राउंडजीरो पर रुककर बचाव व राहत कार्यों की कर रहे हैं मॉनिटरिंग

उत्तरकाशी में धराली से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक जहां भी आपदा आई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां तुंरत पहुंचे. राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर कराने के साथ ही खुद ग्राउंड जीरो पर डटे हुए हैं।

पिछले 2 दिन से सीएम धामी ग्राउंड जीरो पर हैं. वो लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं. हर स्तर पर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उनकी मॉनिटरिंग में आपदा प्रबंधन की पूरी मशीनरी 24 घंटे एक्टिव मोड में काम कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में हर दिन सूरज निकलने से पहले ही रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत होती है. सुबह होते ही हेलीकॉप्टर ऑपरेशन शुरू होता है. एक हेलीकॉप्टर राहत सामग्री लेकर उड़ता है तो दूसरा घायलों को लेकर लौटता है।

हेलीकॉप्टरों की आवाजाही धराली में चल रहे अभियान की गंभीरता को बयां करती है. सीएम खुद अधिकारियों की मीटिंग ले रहे हैं. इतना ही नहीं वो घायलों और प्रभावितों से मिलकर उनका हालचाल जान रहे हैं।

बचाव कार्यों के लिए बड़े स्तर पर संसाधनों को जुटाया गया

सीएम धामी के नेतृत्व में बचाव कार्यों के लिए बड़े स्तर पर संसाधनों को जुटाया गया है. इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना के 2 चिनूक, 2 एमआई-17, 4 अन्य हेलीकॉप्टर, राज्य सरकार के 8 हेलीकॉप्टर, 1 आर्मी ALH और 2 चीता हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं, जो लगातार प्रभावितों तक राहत पहुंचा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने ग्राउंड से ही पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करते हुए निर्देश दिए हैं कि गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट करके देहरादून या एम्स ऋषिकेश भेजा जाए।

इसके साथ ही राहत शिविरों में भोजन, पानी, दवाइयों और अन्य जरूरी चीजों की कोई कमी न हो. जमीनी स्तर पर राजपुताना राइफल्स के 150 जवान, घातक टीम के 12 कमांडो, एनडीआरएफ के 69, एसडीआरएफ के 50 जवान, चार मेडिकल टीमें, 9 फायर टीमें, 130 आईटीबीपी के जवान, और बीआरओ के 15 कर्मियों समेत कुल 479 अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात तैनात हैं. इसके अलावा 814 अतिरिक्त जवानों को अन्य क्षेत्रों से सीधे प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है।

प्रभावितों के लिए अब तक भेजे गए 2000 से अधिक फूड पैकेट

मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर प्रभावितों के लिए 2000 से अधिक फूड पैकेट्स भेजे जा चुके हैं. ड्राइ राशन हवाई मार्ग से हर्षिल पहुंचाया जा रहा है. जहां से उसे दूरस्थ गांवों तक पहुंचाया जाएगा. अब तक 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है. इसके साथ ही बंद सड़कों को खोलने का काम भी जारी है. इंटरनेट सेवा बहाल की जा रही है और बिजली, पाइनों की टूटी लाइनों को भी जोड़ा जा रहा है.

पौड़ी गढ़वाल में सीएम धामी ने आपदा से प्रभावित नैठा बाजार, सैंजी गांव और बांकुड़ा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और लोगों से मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी को देख महिलाएं और बेटियां अपने आंसू नहीं रोक सकीं. सीएम धामी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि बेटे और भाई की तरह हर संकट में उनके साथ खड़े हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैंची धाम की बढ़ती भीड़ पर नैनीताल व्यापार मंडल चिंतित, सरकार से स्पष्ट नीति बनाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.