ब्रेकिंग न्यूज़

 रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल रानीखेत में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया इस दौरान सभी बल कर्मीयों को मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय रानीखेत द्वारा शपथ दिलवाई गई।

सभी ने मिल कर यह सकंल्प लिया की प्रत्येक जवान अपने आस-पास तथा अपने इलाके को स्वच्छ रखने के लिए प्रतिबध है। अपने क्षेत्र की स्वच्छता के विकास के लिए बड़-चढ़ कर कार्य करेगा, इसी द्वौरान एस.एस.बी. के बल कर्मीयों ने यह भी निर्णय लिया। 

प्रत्येक सप्ताह दो घण्टे जिससें वर्श में कुल सौ घण्टे सफाई अभियानों में कार्य करेगें तथा स्वच्छ भारत के उत्थान में व प्रगति में अपना योगदान नियमित रूप में देते रहेगें। एस.एस.बी. द्वारा यह पखवाड़ा दो सप्ताह मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न कार्य किये जायेगें व सफाई पर विषेश घ्यान दिया जाएगा।

        इस अवसर पर बल के अधिकारी श्री परीक्षित बेहेरा, श्री संजीव कुमार यादव, डॉ ओ0बी0 सिहं उप-महानिरीक्षक, डॉ एस0एन0 सिह कमांडेंट,सहित सीमांत मुख्यालय रानीखेत के समस्त अधिकारी अधीनस्थ अधिकारी व एस.एस.बी के जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मॉनसून का रौद्र रूप बरकरार: भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर में स्कूल बंद, चमोली में बर्फबारी और 19 सड़कें ठप

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.