ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 13 सदस्यों को विधिवत निर्वाचित घोषित किया गया है।

सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण उत्तराखंड की ओर से जारी निर्वाचन घोषणा पत्र में सभी निर्वाचित सदस्यों के नाम, निर्वाचन क्षेत्र और आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की गई है।

निर्वाचन अधिकारी सुरेश प्रकाश बैनी, नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड/जिला पंचायत राज अधिकारी, जनपद नैनीताल ने उत्तराखंड सहकारी समिति नियमावली 2004 तथा उत्तराखंड राज्य सहकारी समिति निर्वाचन नियमावली 2018 के प्रावधानों के तहत निर्वाचन परिणाम की घोषणा की।

जारी सूची के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र-01 ओखलकांडा से बलदेव आर्या, पिता हरीराम, निवासी अमझड़ को निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं निर्वाचन क्षेत्र-02 कोटाबाग से विमला देवी, पत्नी/पुत्री विवरण में हरेन्द्र सिंह के नाम के साथ रतनपुर निवासी, निर्वाचित हुई हैं।

निर्वाचन क्षेत्र-03, जनपद की समस्त क्रय-विक्रय/विपणन सहकारी समितियों से हंसी नेगी, निवासी डेलकूना/नथुवाखान को निर्वाचित घोषित किया गया है। यह सीट महिला आरक्षण के अंतर्गत है।

निर्वाचन क्षेत्र-04 जिला स्तरीय समिति/संघ से निश्चल पाण्डे, पिता मोहन चन्द पाण्डे, निवासी 181 अम्बा विहार को अनारक्षित सीट पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

इसी क्रम में निर्वाचन क्षेत्र-05 धारी से दीपा बिष्ट, पिता दिनेश कुमार सिंह बिष्ट, निवासी लदफोड़ा को महिला सीट पर जीत मिली है। निर्वाचन क्षेत्र-06 बेतालघाट से मन्जू जलाल, पिता पूरन सिंह, निवासी बादरकोट को अनारक्षित सीट पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन क्षेत्र-07 भीमताल से धर्मेन्द्र शर्मा, पिता लक्ष्मी दत्त, निवासी भोर्सा तथा निर्वाचन क्षेत्र-08 रामगढ़ से दीवान सिंह, पिता महावीर सिंह, निवासी नथुवाखान तल्ला को अनारक्षित सीट पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन क्षेत्र-09 रामनगर से पुष्कर चन्द्र, पिता मोती राम, निवासी देवीपुरा को प्रबंध समिति के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है। वहीं निर्वाचन क्षेत्र-10 विशेष सहकारी समितियां-02 से निधि नेगी, पिता अमित नेगी, निवासी नथुवाखान तथा रविन्द्र सिंह रैकुनी, पिता जवाहर सिंह रैकुनी, निवासी नयागांव मेहरा, पोस्ट ऑफिस कुवरपुर को अनारक्षित श्रेणी में निर्वाचित घोषित किया गया है।

इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र-11 हल्द्वानी से भावना गंगोला, पिता गोपाल सिंह गंगोला, निवासी ज्वाला पोखरी को अनारक्षित सीट पर निर्वाचित घोषित किया गया है।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी घोषणा के साथ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक की नई प्रबंध समिति के गठन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है।

निर्वाचित सदस्यों के नामों की घोषणा के बाद अब सहकारिता क्षेत्र में बैंक की आगामी कार्यप्रणाली और समिति के स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें :  श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भिंगराड़ा में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरीश पनेरु ने कहा—लोक संस्कृति हमारी सबसे बड़ी पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.