नैनीताल/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ नैनीताल में आज दिनांक 02/10/2024 को गाँधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।ख

सुबह निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के पश्चात गाँधी जी एवं शास्त्री जी की प्रतिमा पर फूल-माला अर्पण के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं स्टाफ द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में गाँधी जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

प्राचार्य डॉ० नगेन्द्र द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाँधी जी स्वच्छता को जीवन का सर्वोपरि गुण मानते थे एवं यह भी कहा जाता है कि स्वच्छ पर्यावरण से स्वस्थ शरीर बनता है एवं स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के साथ-साथ वृक्षारोपण करने, वृक्षों की रक्षा करने एवं पर्यावरण की सुरक्षा करने का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ० माया शुक्ला, डॉ० संध्या गड़कोटी, डॉ० निर्मला रावत, श्रीमती नीमा पंत, सुश्री दीप्ति, श्री कुन्दन गोस्वामी, श्री गणेश बिष्ट, श्री प्रेम भारती एवं महाविद्यालय के अधिकांश छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की IPS तृप्ति भट्ट को बड़ी जिम्मेदारी, CBI में बनीं पुलिस अधीक्षक; 16 सरकारी नौकरियों के अवसर ठुकराकर बनी थीं IPS

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.