ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री धामी पहुंचे पिथौरागढ़, तैयारियां का लिया जायजा

प्रधानमंत्री मोदी के पिथौरागढ़ दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद पिथौरागढ़ पहुंचे।

सीएम धामी ने कहा कि ये हमारे लिए खुशी का मौका है कि पीएम उत्तराखंड आ रहे हैं।

पीएम मोदी के पिथौरागढ़ दौरे से पहले सीएम धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में पीएम के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने 12 अक्टूबर को होने वाली जनसभा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

इस दौरान सीएम धामी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी का ये उत्तराखण्ड दौरा देवभूमि के विकास को और गति देने के साथ ही प्रदेश के विभिन्न धार्मिक पर्यटन क्षेत्रों को भी वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें :  रानीखेत : स्कॉलर्स होम की ऑनलाइन राधा-कृष्ण प्रतियोगिता में दिखी भक्ति और संस्कारों की झलक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.