हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफटीआई सभागार में अधिकारियों के साथ बिजली कटौती और पेयजल किल्लत सहित कैंची धाम में लगने वाले मेले के संबंध में तैयारी को लेकर बैठक ली।

इस दौरान अधिकारियों को पूरी तत्परता से यातायात और पर्यटन सीजन की समस्या का समाधान ढूंढने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने खुद अधिकारियों के साथ फील्ड में उतरकर फिल्टर प्लांट और सड़कों का निरीक्षण भी किया।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि इस बार भीषण गर्मी के चलते विद्युत विभाग के ऊपर काफी लोड है और उनके द्वारा ऊर्जा सचिव सहित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं कि ऊर्जा संकट ना हो इसके लिए त्वरित कार्य योजना पर कार्य किया जाए साथ ही जो नए बिजली घर और सब स्टेशन बने हैं उनके लिए भी तेजी से काम किए जाएं।

इसके अलावा आगामी 15 जून को कैंची धाम में लगने वाले मेले को लेकर अधिकारियों की बैठक करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह कैंची धाम में बाबा के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।

उस हिसाब से प्रशासन को सड़क चौड़ीकरण और पार्किंग की व्यवस्था सहित यात्रा प्रबंधन को सकुशल संचालन करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि जल्द ही यात्रा प्राधिकरण भी अस्तित्व में आएगा उससे भी लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 23 अक्टूबर 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.