ब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली। मयूर विहार फेस-1, दिल्ली-96 स्थित रयान पब्लिक स्कूल के समीप आज शाम 4:00 बजे रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

संगठन सचिव महेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर को यादगार बनाने के लिए पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को समर्पित होगा, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नगाड़ा बैंड और मसक बीन की धुनों के साथ उत्तराखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रंगारंग प्रस्तुतियों से मंच को आकर्षक और जीवंत बनाया जाएगा।

महेंद्र रावत ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लें और इस सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाएं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मल्ला चौफुला में जर्जर आंतरिक मार्ग के निर्माण की मांग तेज, सीसी सड़क बनाने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.