ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल आबकारी विभाग ने रचा इतिहास: पहली बार 319 करोड़ का राजस्व लक्ष्य हासिल; अगले साल का टारगेट ₹342 करोड़

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के लिए ‘कुबेर का खजाना’ माने जाने वाले आबकारी विभाग ने नैनीताल जनपद में इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 319 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल कर लिया है। यह पहली बार है जब जिले में विभाग ने तय समय सीमा के भीतर पूरा लक्ष्य प्राप्त किया है।

आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा 321 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन विभाग केवल 299 करोड़ रुपये ही जुटा पाया था। पिछली कमी को दूर करते हुए इस बार विभाग ने न सिर्फ लक्ष्य हासिल किया, बल्कि अपनी कार्यप्रणाली में भी सुधार दिखाया।

इस उपलब्धि को देखते हुए शासन ने अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 342 करोड़ रुपये का नया लक्ष्य निर्धारित किया है। विभाग इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी से रणनीति बनाने में जुट गया है।

जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने सफलता का श्रेय टीम वर्क और सख्त निगरानी को दिया है।

उन्होंने बताया कि ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अवैध और कच्ची शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

साथ ही शराब की दुकानों के संचालन और लाइसेंस व्यवस्था की कड़ी मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की गई, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : तल्ला रामगढ़ और झूतियां में क्षेत्रवासियों से मिले हरीश पनेरु, समस्याओं और विकास कार्यों पर किया संवाद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.