ब्रेकिंग न्यूज़

आयुक्त दीपक रावत ने गाड़ी पढ़ाव पर दिल्ली दरबार में खाने के रेस्टोरेंट में मारा छापा

खाने पर कीड़े और कॉकरोच रेंगते हुए मिले

तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेस्टोरेंट सील करने के साथ ही कार्रवाई के दिए निर्देश 

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला 

 नैनीताल। आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल में गाड़ी पढ़ाव की अचानक मारा छापा एक रेस्टोरेंट संचालन की अव्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट की दाल में फफूंद लगी मिली तो वही सब्जी में कॉकरोज कीड़े तैरते हुए दिखाई दिए जिस पर उन्होंने तत्काल रेस्टोरेंट सील कर कार्रवाई के निर्देश खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दिये।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने मल्लीताल गोलघर क्षेत्र में बिना अनुमति लगाए गए मोबाइल टावर को उर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मचारी खोलते मिले।

जिस पर उन्होंने तत्काल संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश अधीनस्थों को दिये। पूछताछ के दौरान काम कर रहे मजदूर उर्जा निगम के आउटसोर्स कर्मी निकले। मोबाइल टावर उतारने के लिए उर्जा निगम की ओर से मजदूर उपलब्ध कराने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

जिसके बाद वह गाड़ी पड़ाव क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए। गाडी पड़ाव स्थित दिल्ली दरबार रैस्टोरेंट के किचन में भारी गंदगी  मिली।

दाल में कीड़े तैरने के साथ ही फफूंदी लगी हुई थी। काटी गई सब्जी में कॉकरोज देख आयुक्त भडक़ गए।

उन्होंने तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारी को रेस्टोरेंट सील करने के साथ ही कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते आज कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.