ब्रेकिंग न्यूज़

मेष

आज कारोबार में बड़ी डील की संभावना है। दिन थोड़ा संघर्षरत रहेंगे। आपका मन नहीं लगेगा। दुष्ट लोगों की संगत से बचें। वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। जीवनसाथी से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

वृष

आज दैनिक दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने की संभावना है। फाइनेंस को लेकर आ रही समस्या दूर होगी। नई योजनाओं में आप धन निवेश कर सकते हैं। धैर्यपूर्वक आपको काम करना चाहिए।

मिथुन

आज आपको अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ्य खराब हो तो मेडिकल चेकअप अवश्य कराए‍ं। ऑफिस में आपका अपमान हो सकता है। अपनी उपलब्धियों को लोगों से साझा न करें। खानपान के प्रति लापरवाही न करें।

कर्क

आज धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। लंबे समय से चला आ रहा तनाव दूर होगा। सरकारी कार्यों में बाधा के योग बन रहे हैं। जीवन में आ रहे बदलावों को स्वीकार कर लें। पति-पत्नी के बीच सहयोगात्मक और प्रेम व्यवहार बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :  छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट—चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी, ड्रोन से नजर और सघन चेकिंग-फ्रिस्किंग, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, पुलिस बल को किया ब्रीफ व कराया फ्लैग मार्च, चेतावनी- चुनाव की आड़ में हुड़दंग, धमकी या अराजकता की कोशिश की तो कार्यवाही तय

सिंह

आज अच्छी संगत के कारण आपके कार्य आसानी से बन जाएंगे। बाहर का भोजन करने से आपको बचना चाहिए। माता की सेहत की चिंता रहेगी। व्यवसाय में नया प्रयोग लाभकारी सिद्ध होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या

आज घर का माहौल बेहतरीन रहेगा। यात्राओं की योजना बना सकते हैं। नई स्किल्स सीखने के लिए बहुत अच्छा समय है। आपकी मैनेजमेंट क्षमता की प्रशंसा होगी। शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। पुराने मित्रों के साथ गेट-टुगेदर कर सकते हैं।

तुला

आज अहंकार से आपको दूर रहना चाहिए। दिल की अपेक्षा दिमाग से निर्णय लें। कड़वी भाषा का प्रयोग करने से बचें। गलतफहमी के कारण निजी रिश्तों में कटुता आ सकती है। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या को हिस्सा बना लें।

यह भी पढ़ें :  ग्राम प्रधानों की 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन, सीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

वृश्चिक

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कर्मचारियों के साथ विवाद की स्थिति दूर होगी। घरेलू समस्याओं का समाधान होगा। मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उच्च लाभ होने की संभावना है। जमीन संबंधी कार्यों के क्रय-विक्रय से आपको लाभ होगा।

धनु

आज शोध संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। विरोधी आपके विरुद्ध साजिश रच सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। पेपर वर्क को लेकर सावधानी रखनी चाहिए। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, आमसभा में रखा विजन, कल होगा मतदान

मकर

आज जॉब में आपको उच्च पद मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपका मन लगेगा। शत्रुओं के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। आपके मन में व्यापार को लेकर नए-न आइडियाज आ सकते हैं। विश्वासघाती मित्रों की पहचान हो सकती है।

कुंभ

आज अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। आप योजनाओं को अच्छी तरह से कार्यान्वित कर पाएंगे। संतान की जॉब संबंधी परेशानी का समाधान होगा।

मीन

आज व्यवसाय में नया प्रयोग करने से आपको बचना चाहिए। हालांकि विवादित मुद्दों का समाधान मिल सकता है। आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचना चाहिए। पेट में मरोड़ और दर्द की शिकायत हो सकती है।

 

Advertisement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.