ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी में 2200 करोड़ की परियोजनाएं बनी परेशानी का सबब

हल्द्वानी।  शहर में लगभग 2200 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे विभिन्न निर्माण कार्य इन दिनों आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं।

सड़क चौड़ीकरण, नालियों और ड्रेनेज सिस्टम, सीवरेज नेटवर्क तथा आंतरिक सड़कों के निर्माण के चलते शहर के अधिकांश हिस्से खुदे पड़े हैं, जिससे यातायात और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मानसून शुरू होने में अब करीब एक महीने का समय शेष है, लेकिन निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार को देखते हुए समय पर इनके पूरा होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्थाएं कछुए की गति से काम कर रही हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इस बार भी बारिश के दौरान शहर को जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझना पड़ेगा।

गौरतलब है कि पिछले वर्षों में भी मानसून के दौरान जलभराव ने शहरवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। सड़कों पर पानी भरने और गंदगी फैलने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

इस बीच प्रशासन का कहना है कि स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. बाजपेई ने बताया कि निर्माण कार्य कर रही संस्थाओं को तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं नगर निगम की ओर से भी नालों और नहरों की सफाई के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की स्थिति से बचा जा सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित एजेंसियां समय रहते काम पूरा कर पाती हैं या फिर इस बार भी हल्द्वानी को मानसून में मुश्किलों का सामना करना 

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक कल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यक्रम को लेकर दी अहम जानकारी

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.