हल्द्वानी। प्रदेश भर के सोलर वाइंडरों ने बैठक कर राज्य सरकार से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत राज्य सरकार की मिलने वाली सब्सिडी को बंद किए जाने के मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

प्रदेश भर से हल्द्वानी पहुंचे सोलर का काम करने वाले सैकड़ों वेंडरों ने मीटिंग करते हुए कहा कि पिछले दिनों समाचार पत्रों में यह खबर आई थी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लगने वाले सोलर पैनल की राज्य सरकार सब्सिडी बंद कर रही है लेकिन इसका अब तक कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है ।

इसलिए उपभोक्ताओं और वेंडरो के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति है। इसलिए सभी वेंडर और उपभोक्ता यह चाहते हैं कि सरकार यदि सब्सिडी भी बंद करना चाहती है तो वर्तमान तिथि से बंद करें ताकि पूर्व में आवेदन कर चुके लोगों को परेशानी ना हो।

इसके अलावा वेंडर ने भी अपनी पीड़ा मीडिया के समक्ष रखी उन्होंने बताया कि राज्य भर से लगभग 10 हजार से अधिक लोग इस सोलर व्यवसाय से जुड़े हैं।

इसके अलावा सरकार को भी जीएसटी सहित यूपीसीएल को विद्युत लोड का फायदा इस योजना से हो रहा है। ऐसे में पहले तो सब्सिडी बंद नहीं की जानी चाहिए।

यदि सरकार सब्सिडी बंद ही करना चाहती है तो इसके लिए सरकार स्थिति को स्पष्ट करें ताकि उपभोक्ताओं और बंदरों के बीच में जो कंफ्यूजन है वह खत्म हो सके।

 

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत, कार चालक घायल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.