ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी।  कांग्रेस के स्वराज आश्रम में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नैनीताल लोकसभा के लिए चुनाव समन्वयक बनाए गए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष सहित सभी ब्लॉक अध्यक्षों महानगर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी की बैठक की इस दौरान पदाधिकारी ने पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी-अपनी राय लोकसभा समन्वयक के समक्ष रखी।

इस दौरान कई पदाधिकारी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अपने-अपने सुझाव रखें। लोकसभा समन्वयक गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी पूरी तन्मयता से तैयारी में जुट गई है।

चुनाव तक होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई जा रही है। साथी घर-घर जाकर केंद्र को राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर कर आगामी चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.