ब्रेकिंग न्यूज़

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ब्लॉकों में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की सेवाएं पूरी तरह ठप होने और लगातार बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मनोज शर्मा ने कहा कि भीमताल विधानसभा के अधिकांश क्षेत्रों में BSNL की सेवाएं लगभग समाप्त हो चुकी हैं। क्षेत्रीय जनता पिछले कई वर्षों से सरकार, सांसद और विधायक/कैबिनेट मंत्री से इस महत्वपूर्ण सरकारी उपक्रम की सेवाएं सुधारने की मांग कर रही है, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहाड़ी क्षेत्रों में निजी कंपनियों के नेटवर्क बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं, जबकि BSNL की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकारी एसी कार्यालयों में बैठकर सब कुछ ठीक होने का दावा करते हैं, जबकि जमीनी हकीकत बेहद खराब है। दूरस्थ गांवों में लोगों को फोन करने तक के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्थिति अत्यंत दयनीय है।

मनोज शर्मा ने कहा कि 5G के दौर में भी क्षेत्र की जनता छोटे-छोटे वीडियो अपलोड करने में पूरा दिन लगा देती है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष लगाए गए कई टॉवर मानकों की अनदेखी कर नेताओं को खुश करने के उद्देश्य से लगाए गए, जिससे कनेक्टिविटी सुधारने के बजाय और खराब हो गई।

उन्होंने विशेष रूप से धारी ब्लॉक को सबसे अधिक प्रभावित बताते हुए कहा कि वहां अधिकांश गांवों में BSNL सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। साथ ही टॉवर निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्होंने इसकी न्यायिक जांच की मांग की।

मनोज शर्मा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से क्षेत्रीय सांसद और विधायक जनता से केवल जुमलेबाजी कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि भीमताल विधानसभा में BSNL सेवाएं लगातार बदहाल होती जा रही हैं।

यह भी पढ़ें :  हरिद्वार में वृहद वृक्षारोपण अभियान: 92वें कार्यक्रम में लगाए गए 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.