ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल ने नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा दोपहिया वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के निर्णय को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि पालिका के इस फैसले से हाईकोर्ट, मंडल एवं जिला मुख्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आने-जाने वाले छात्र, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी, होटल कर्मी और मध्यम वर्गीय परिवार सीधे प्रभावित होंगे। उनका कहना है कि इससे नैनीताल की छवि भी प्रभावित होगी और पर्यटन गतिविधियों पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा।

अनुपम कबड्वाल ने पालिका के उस तर्क पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया है कि नैनीताल जिले के UK-04 पंजीकरण वाले वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी जिले के अंतर्गत आने वाले रामनगर (UK-19) के वाहन क्या अपने ही जिले में बाहरी माने जाएंगे?

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका पहले ही पार्किंग और टोल शुल्क में भारी बढ़ोतरी कर जनता की भावनाओं की अनदेखी कर चुकी है।

यदि पालिका प्रशासन जनहित में इस निर्णय को जल्द वापस नहीं लेता है तो कांग्रेस पार्टी इसके विरोध में आंदोलन करने को बाध्य होगी।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में खाई से मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव, पुलिस-एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.