ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के अंतर्गत केंद्रीय प्रसंस्करण सेल (CPC) द्वारा ऊंचापुल में ऋण वितरण शिविर (क्रेडिट कैंप) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक के अध्यक्ष हरिहर पटनायक रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष हरिहर पटनायक ने लगभग 60 लाभार्थियों को कुल ₹16 करोड़ के ऋण वितरित किए।उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने 60 लाभार्थियों को बांटे ₹16 करोड़ के ऋण, हल्द्वानी में लगा क्रेडिट कैंप

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक अपनी 300 शाखाओं के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अपने संबोधन में उन्होंने बैंक की प्रगति में ग्राहकों के योगदान और कर्मचारियों की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराकर बैंक नारी सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा, दीपक पांडे, सीपीसी इंचार्ज एवं वरिष्ठ प्रबंधक मनोज दरमाल, चिराग जैन, प्रदीप जोशी, कृपाल चंद्र, जितेंद्र, हिमांशु भट्ट, के.के. चौरसिया, मोनिका पंत तथा निकटवर्ती शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन वित्तीय जागरूकता सलाहकार बी.डी. नैनवाल ने किया।

यह भी पढ़ें :  देवीधुरा में ऐतिहासिक बगवाल मेले का आगाज, 28 अगस्त को होगा पत्थरों का पारंपरिक युद्ध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.