ब्रेकिंग न्यूज़

भवाली। भवाली के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। मामले से जुड़े आधा दर्जन से अधिक लोग पुलिस की रडार पर हैं। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों, बयानों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस जल्द ही कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है।

मामले की शुरुआत उस समय हुई थी, जब भवाली व्यापारी मंडल के अध्यक्ष नरेश पांडे के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नरेश पांडे को गिरफ्तार किया और बाद में न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इसी बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया। दूसरी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पहली शिकायतकर्ता युवती ने साजिश के तहत उसका नरेश पांडे से जबरन शारीरिक शोषण कराया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने पहली शिकायतकर्ता युवती के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय ने उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई।

अब पुलिस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़कर हर पहलू की गहन जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कई नए नाम सामने आए हैं और आधा दर्जन से अधिक लोग पुलिस की निगरानी में हैं। जांच में जुटी टीम सभी संबंधित व्यक्तियों के बयान, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य दस्तावेजों का मिलान कर रही है।

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि मामले की जांच निष्पक्ष और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। अब तक मिले साक्ष्यों और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : रक्षाबंधन से पहले बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम, विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने महिलाओं को किया सम्मानित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.