ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम धामी के कालाढूंगी दौरे से पहले कांग्रेस का ऐलान, गैबुआ में दिखाए जाएंगे काले झंडे

रिपोर्टर – नीरज तिवारी

नैनीताल। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गैबुआ में मुख्यमंत्री धमी के प्रस्तावित दौरे से पहले कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह विरोध प्रदेश की जनसमस्याओं को लेकर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और प्राधिकरण से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी का दावा है कि गैबुआ में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे।

वहीं मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जाने की संभावना है। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए क्षेत्र में हलचल बनी रहने के आसार हैं।

कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें—शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और प्राधिकरण से जुड़े मुद्दों का समाधान—पूरे नहीं होते, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  पैरामेडिकल छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री धामी से मिले छात्र, ₹15 हजार इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत कई मांगें उठाईं

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.