ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की पूर्व छात्रा एवं वर्तमान में Geological Survey of India देहरादून में वरिष्ठ वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ. मंजरी जोशी ने परिसर का दौरा कर अपने विद्यार्थी जीवन की यादों को ताजा किया।

इस दौरान डॉ. मंजरी ने वनस्पति विज्ञान विभाग का भ्रमण किया और बोटेनिकल गार्डन सहित हाइड्रोपोनिक्स इकाई का अवलोकन किया। विभाग की ओर से उन्हें पौधों से संबंधित फ्लायर भेंट कर सम्मानित किया गया।

डॉ. मंजरी जोशी ने डीएसबी परिसर के भूगर्भ विज्ञान विभाग से पीएचडी पूर्ण की है और इसके बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में सफलता प्राप्त कर वर्तमान में वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

परिसर भ्रमण के दौरान उन्होंने एलुमनी सेल के महासचिव प्रोफेसर ललित तिवारी से भी मुलाकात की।

उल्लेखनीय है कि उनके पति भी डीएसबी परिसर के पूर्व छात्र रहे हैं और वर्तमान में UPES Dehradun में जियोलॉजी विभाग में कार्यरत हैं।

इस अवसर पर प्रोफेसर सुषमा टम्टा, प्रोफेसर नीलू लोधियाल, डॉ. नवीन पांडे, विशाल, लता वसुंधरा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग की तीन शोध छात्राओं ने उत्तीर्ण की UGC-NET परीक्षा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.