ब्रेकिंग न्यूज़

कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर मिला। पास ही में कांस्टेबल की कार भी खड़ी मिली 

देहरादून। सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में कांस्टेबल का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल देहरादून में तैनात था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

मिली जानकारी कांस्टेबल कैलाश भट्ट देहरादून में तैनात थे। जो कि 18 अगस्त को गैरसैंण में हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी लिए घर से निकला था। लेकिन वो ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

कांस्टेबल की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद रविवार रात को कांस्टेबल का शव अर्धनग्न अवस्था में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर मिला। पास ही में कांस्टेबल में उसकी कार भी खड़ी थी।

कांस्टेबल के शव के पास ही में उसकी कार भी खड़ी मिली। उसकी गाड़ी में अंदर वर्दी और अन्य सामान भी था। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.