ब्रेकिंग न्यूज़

सशस्त्र सीमा बल महानिरीक्षक कार्यालय सीमान्त मुख्यालय, रानीखेत मे संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

रानीखेत। भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार, 26 नवम्बर 1949 को भास्तीय संविधान को अंगीकार करने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस का आयोजन किया गया।

सीमांत मुख्यालय रानीखेत के उप महानिरीक्षक दुर्गा बहादुर सोनार ने संविधान की प्रस्तावना को अधिकारियों व जवानों के समक्ष पढ़कर सुनाया तथा सभी के द्वारा संविधान की प्रस्तावना को उच्चारित किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों विशेषकर भारत रत्न बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का भी स्मरण किया गया। ज्ञात हो कि 26 नवम्बर 1949 को संविधान निर्मात्री समिति ने संविधान को अंगीकार किया था तथा आज इसे 75 वर्ष पूर्ण हुये हैं।

भारतीय संविधान की प्रस्तावना इसकी आत्मा है महोदय ने बताया कि भारत का संविधान भारत के नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों को परिभाषित करता है।

इस अवसर पर राजेश ठाकुर (कमांडेंट), अमित कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण सहित जवान उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही, 95 की मौत और सैकड़ों लापता; भारतीयों समेत 500 से ज्यादा लोग लापता
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.