हल्द्वानी। एच.एन. इंटर कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना शुरू हो चुकी है शुरुआती दौर में गौलापार चोरगलिया क्षेत्र से मतगणना की शुरुआत हो रही है।

थोड़ी देर बाद ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे जबकि जिला पंचायत सदस्य के नतीजे आने में समय लगेगा।

हल्द्वानी विकासखंड में 8 राउंड की काउंटिंग होनी है जिसमें 28 टेबल लगाई गई है और प्रत्येक टेबल पर चार मतगणना कार्मिक और एक सुपरवाइजर की ड्यूटी तैनात की गई है।

एडीएम विवेक राय का कहना है कि जिले के सभी आठों ब्लॉक में मतगणना शुरू हो चुकी है ।

निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना के लिए सभी प्रत्याशियों के एजेंट के समक्ष स्ट्रांग रूम की सील खोली गई है और मत पत्तियां को काउंटर पर रखकर मतगणना शुरू कर दी गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  सेंट जॉन्स स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.