ब्रेकिंग न्यूज़

भतरौंजखान और ताड़ीखेत में जुलुस निकाल कर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

रिपोर्ट- बलवन्त सिंह रावत

 रानीखेत। भतरौंजखान में गौहत्या के मामले के खुलासे के बाद एक क्षेत्रीय कांग्रेसी नेता का नाम सामने आने के बाद क्षेत्रीय लोगों में बेहद आक्रोश व्याप्त है।

आक्रोशित लोगों द्वारा गौ हत्या जैसे संवेदनशील मामले में भतरौंजखान और ताड़ीखेत में जुलुस निकाल कर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।गौहत्या : भतरौंजखान और ताड़ीखेत में जुलुस निकाल कर कांग्रेस पार्टी का किया गया पुतला दहन

अपने सम्बोधन में कहा की एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी इस मामले को सरकार और प्रशासन की नाकामी बता रही थी और दबी ज़ुबान से कार्यवाही की माँग कर रही थी।

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कार्यकर्ता ही गौवंश हत्या व तस्करी में संलिप्त है। आक्रोशित लोगो ने इनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करने की माँग की है।

लोगो ने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति में माता के रूप में पूजनीय है और माता की हत्या करने वालो को कठोर से कठोरतम दंड दिया जाये, साथ ही कहा कि इस मामले की आगे भी जाँच की जानी चाहिए जिससे कि मामले से जुड़े अन्य लोगो का भी खुलासा हो।गौहत्या : भतरौंजखान और ताड़ीखेत में जुलुस निकाल कर कांग्रेस पार्टी का किया गया पुतला दहन गौहत्या : भतरौंजखान और ताड़ीखेत में जुलुस निकाल कर कांग्रेस पार्टी का किया गया पुतला दहन

पुतला दहन व जुलूस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मंजीत भगत, त्रिलोक चन्द्र भतरोजी सोशल मीडिया प्रभारी विनसर मण्डल, जगत रावत, हरीश नैनवाल, पूर्व प्रधान गिरीश भट्ट, सरपंच सिरमोली निकेश पांडे, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष हरीश भट्ट, कैलाश चन्द्र पाण्डे, गणेश राम, नरेंद्र सिंह, जगदीश, प्रकाश सती, दिनेश पाल, रूप सिंह, प्रमोद आर्य, वीरेंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान फ़लसो ध्यान वर्मा, मुकुल उपाध्याय, नरेंद्र आर्य, शेखर चन्द्र आर्य , तारादत्त पंत, ललित पंत, चंदन पंत, वीरेंद्र बिष्ट, कुंदन बिष्ट, श्याम सिंह भंडारी, इन्द्र नाथ, जीवन सिंह खाती, नन्दबल्लभ बेलवाल सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, गले पर तार के निशान मिलने से हत्या की आशंका

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.