ब्रेकिंग न्यूज़

घायल स्कूटी सवार महिला को सीपीयू द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सुशीला तिवारी में भर्ती कराकर बचाई जान       

 हल्द्वानी। सीपीयू को ड्यूटी के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि STH सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी गेट के पास एक स्कूटी सवार व रोडवेज बस के मध्य एक्सीडेंट से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई है और रोडवेज बस चालक बस को रोड के मध्य ही छोड़कर फरार हो गया है।

सूचना पर सीपीयू ड्यूटी पर तैनात हॉक 4 प्रभारी उ.नि. जगत सिंह भंडारी व आरक्षी यातायात पुलिस श्री सुंदर सिंह मौके पर पहुंच कर स्थानीय जनता की मदद से महिला को नजदीकी सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।

चूंकि रोडवेज बस चालक बस को दुर्घटना स्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया था जिससे मार्ग के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी हुई थी।

यातायात को सुचारू करने के लिए सीपीयू कर्मी द्वारा रोडवेज बस को स्वयं चलाकर रोड से सुरक्षित स्थान में खड़ा किया गया। एवं दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी व बस को पुलिस कब्जे में लिया गया।       

यह भी पढ़ें :  कालाढूंगी में जन्माष्टमी पर गूंजा सनातन एकता का संदेश, 5 हजार से अधिक लोगों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.