नैनीताल में दुर्गा महोत्सव के उपरांत मां नैना देवी मंदिर में पुरोहित तपन चटर्जी के द्वारा की गई पंच आरती 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  दुर्गा महोत्सव में आज शाम बंगाली मूल के कलाकारों की धनुची आरती का जोर रहा।

पुरोहित तपन चटर्जी के द्वारा पच आरती करी गई उसके बाद धनुची नृत्य से मां के भक्तों ने मां को प्रसन्न किया। नैनीताल भले ही देशभर के पर्यटकों की पहली पसंद रहा हो लेकिन इनदिनों यहाँ की फिजा मिनी बंगाल के रुप में देखने को मिल रही है।

आमतौर पर कोलकत्ता समेत समूचे बंगाल में होने वाली दुर्गा पूजा की सरोवर नगरी में धूम मची है। ऐसा लग रहा है जैसे नैनीताल में मिनी बंगाल उमड़ आया हो। देश के अन्य हिस्सों की तरह नैनीताल में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है।

सुबह से ही मां दुर्गा के भक्त मां के दर्शन के लिये मंन्दिर पहुंच रहे हैं। नैनादेवी मंन्दिर में बने दुर्गा पंड़ाल में माँ के जयकारों के साथ घंटी और मंत्रों की गूंज सुबह से ही मंन्दिर प्रांगण में सुनाई दे रही है।

शाम होते ही मां की धनुचा आरती भक्तों के लिये खासा आकर्षण बनी हुई है। पंच आरती के बाद हुक्के से होने वाली मां की धनूची पूजा में माँ के भक्तों का ऐसा जमावडा लग रहा है।दुर्गा महोत्सव के उपरांत मां नैना देवी मंदिर में की गई पंच आरती

मानों पूरा बंगाल सरोवर नगरी में उमड आया हो। युवाओं ने धनुची पूजा से माँ को प्रसन्न किया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री उत्कृष्ट शोध पत्र प्रकाशन प्रोत्साहन योजना में डॉ. भारत पाण्डेय का दूसरी बार चयन, रानीखेत महाविद्यालय का बढ़ाया गौरव

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.