ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

पाकिस्तान में हुआ बड़ा आतंकवादी हमला, पाकिस्तानी वायुसेना के एक बेस पर आतंकियों ने  कर दिया हमला

हथियारों से लैस कई आतंकवादी मियांवाली एयरबेस घुस गए हैं। पाकिस्तानी पुलिस बल से जवान भी जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं।

पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान एयरफोर्स बेस पर शनिवार सुबह आतंकी हमला हुआ है। मियांवाली में पीएएफ बेस पर भीषण गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें आ रही हैं।

कई आत्मघाती हमलावरों सहित भारी हथियारों से लैस कई जिहादियों ने पंजाब के मियांवाली में पाकिस्तान वायु सेना के अड्डे पर हमला किया है। हमला अभी भी जारी है।

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें भारी गोलीबारी की आवाज आ रही है। तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : दुकान में चोरी का खुलासा, नकदी व दस्तावेजों सहित आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!