ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

व्यापारी को फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती करना पडा महंगा, युवती ने झांसा देकर व्यापारी को लगभग 64 लाख का लगाया चूना 

ठगी के बाद व्यापारी ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने शेयर मार्केट में क्षति की भरपाई का भरोसा दिलाया था। उसके मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करवाकर अमेरिकन डॉलर की खरीद फरोख्त कराई।

ऐप से पीड़ित को हर सौदे में लाभ दिखाई दिया। पैसा निकासी के दौरान व्यापारी का अकाउंट खाली होने लगा। मामला उत्तराखंड के कोटद्वार का है एक व्यापारी को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया।

युवती ने झांसा देकर व्यापारी को लगभग 64 लाख का चूना लगा दिया। ठगी के बाद व्यापारी ने अब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने शेयर मार्केट में क्षति की भरपाई का भरोसा दिलाया था. उसके मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करवाकर अमेरिकन डॉलर की खरीद फरोख्त कराई।

 ऐप से पीड़ित को हर सौदे में लाभ दिखाई दिया। पैसा निकासी के दौरान व्यापारी का अकाउंट खाली होने लगा।

8 अगस्त को फेसबुक पर रिया शर्मा नाम की युवती से कोटद्वार निवासी अवधेश अग्रवाल से दोस्ती हुई थी. दोस्ती के बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी।

इस बीच युवती ने अग्रवाल से कारोबार के बारे में जानकारी ली. अवधेश अग्रवाल ने शेयर मार्केट में काफी नुकसान होने की बात कही।

रिया ने भी शेयर मार्केट में नुकसान होने का झांसा दिया। उसने कहा कि नुकसान की भरपाई अब पूरी हो चुकी है।

रिया की बातों में आकर अवधेश कुमार ने जानना चाहा. युवती ने दो एप के बारे में बताया. अवधेश अग्रवाल रिया शर्मा की बातों पर भरोसा कर गाढ़ी कमाई के 64 लाख गंवा दिए।

एसएसपी एसटीएफ तुषार अग्रवाल ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. जल्द अपराधी सलाखों के पीछे होंगे. उन्होंने लोगों को साइबर अपराधियों से बचने की नसीहत दी है।

यह भी पढ़ें :  श्रावण मास में शिव भक्ति से सराबोर हुआ नैनीताल, चौधरी समाज ने आयोजित किया भव्य भजन-कीर्तन एवं सामूहिक शिव आराधना कार्यक्रम

You missed

error: Content is protected !!